विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,पति समेत पांच पर केस
रांची, जुलाई 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरगांव मुरगुली (कैम्बो) गांव में विवाह के 11 माह बाद विवाहिता सनीजा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में शक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता तसलीम अंसारी, निवासी नवाडीह (किस्को, लोहरदगा) के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, करीब 11 माह पहले सनीजा का निकाह सरगांव मुरगुली निवासी सैफुज उर्फ मतीन के साथ हुआ था। शादी के तीन माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाने लगी। परिजनों का आरोप है कि पहले Rs.20 हजार देने के बावजूद ससुराल पक्ष Rs.1 लाख की मांग करता रहा और मांग पूरी नहीं होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.