मुरादाबाद, जून 25 -- थाना क्षेत्र के गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के मायके वालों ने पति के नाम तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव शुक्ला की मंडियो निवासी प्रियंका पत्नी मित्र पाल की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बुधवार की देर रात को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे और गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना अध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा...