विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
बागपत, मार्च 27 -- बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में बुधवार की रात 37 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने थाने पर पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जनपद शामली के भैंसवाल गांव निवासी स्व.रामपाल सिंह की पुत्री 37 वर्षीय सुमन की शादी धनौरा सिल्वरनगर निवासी अनिल पुत्र सुदेश कश्यप के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले सुमन के साथ आए दिन मारपीट करते थे। करीब 2 माह पूर्व भी पति व उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें सुमन के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई थी। ग्रामीणों के प्रयास से करीब एक माह पूर्व ही वह अपनी ससुराल धनौरा आई थी। सुमन की मौत की सूचना पर रात करीब 2 बजे थाना बिनौली पुलिस पहुंची। पुलिस को कमरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.