शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- पुवायां। क्षेत्र के चौसेरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय नैना देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व चौसेरा गांव निवासी मोहित कुमार से हुई थी। नैना का मायका पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के किशनपुर हरिपुर मजरा तरखोठी गांव में है। उनका दो वर्षीय पुत्र मनप्रीत भी है।मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मोहित कुमार, सास जयदेवी और ससुर सुरेश कुमार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नैना को प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट आरोप है कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.