आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शनिवार को संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहना गांव निवासी संतोष की बेटी 25 वर्षीया अंकिता सिंह की शादी तीन साल पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी आनंद प्रताप सिंह के साथ हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि देहज की मांग को लेकर अंकिता को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। कार के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह करीब सात बजे अंकिता से फोन पर बात हुई थी, वह पूरी तरह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.