आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव निवासी नंदलाल उर्फ नंदू मद्धेशिया की बेटी लक्ष्मीना की शादी अप्रैल 2025 में जहानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी शुभम के साथ हुई थी। मंगलवार की शाम लक्ष्मीना ने पिता को फोन कर तबियत खराब होने की जानकारी दी। परिजन विवाहिता को कोल्हूखोर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कालेज ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.