कोडरमा, दिसम्बर 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोकरी पंचायत के गढ़वाटांड़ गांव में रविवार को खूब हंगामा हुआ। यहां एक विवाहिता को उसकी हाइट और पारिवारिक विवाद को लेकर ससुराल में रखने से इनकार कर दिया गया था। पीड़िता पुष्पा देवी (पति-सचिन यादव) ने इस संबंध में पूर्व में जयनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में सत्यनारायण यादव के पुत्र सचिन यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हाइट और घरेलू बातों को लेकर ताने दिए जाने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि जब भी वह अपने ससुराल गढ़वाटांड आने का प्रयास करती थी, तो घर में ताला बंद कर दिया जाता था, जिससे उसे मायके लौटने को मजबूर होना पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.