चंदौली, दिसम्बर 23 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में परिवारिक कलह से परेशान होकर एक विवाहिता ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की थी। सोमवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुट गई। वही मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर पति को जेल भेज दिया। क्षेत्र के छित्तमपुर गांव निवासी सालिक चौहान की पुत्री चांदनी की शादी 2022 में सिकंदरपुर गांव निवासी सुरेश के पुत्र राहुल से हुई थी। दंपति को एक बेटा और एक बेटी है। मृतका के भाई पंकज ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया कि उसका जीजा राहुल शराब के नशे में आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर करीब दस दिन पूर्व चांदनी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.