विवाहिता की मौत में सास भी गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 6 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा ससुराल में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सास को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पति व ससुर को पहले ही जेल भेज चुकी है।बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम में रहने वाले मनोज ने अपनी बेटी सीमा का विवाह 7 मार्च को हुलासखेड़ा में रहने वाले अमित के साथ किया था। 25 जुलाई को युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरेपी पति अमित, ससुर रामचन्द्र को गिरफ्तार कर 28 जुलाई को जेल भेज दिया सास श्रीमती रावत पुरार चल रही थी जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.