प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- विवाहिता के फांसी लगाकर जान देने के मामले में सात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। देहात कोतवाली के श्रीनाथपुर निवासी सुधांशु ओझा की 25 वर्षीय पत्नी बबिता ओझा की मंगलवार अपरान्ह तीन बजे घर में फांसी लगाने मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पति सुधांशु ओझा, देवर अंशु ओझा, हर्ष, ससुर प्रदीप, सास किरन, चचिया ससुर पंकज और चचिया सास महिमा ओझा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। भुपियामऊ चौकी इंचार्ज वरुण कुमार सिंह ने पति सुधांशु ओझा को इलाके के राजगढ़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.