लखनऊ, जुलाई 26 -- मोहनलालगंज। हुलासखेड़ा में शनिवार को विवाहिता की ससुराल में मौत के मामले में ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हुलासखेड़ा में रहने वाले अमित कुमार की पत्नी सीमा की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया था कि सीमा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था जिसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर आये थे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परवर पश्चिम में रहने वाले मृतका के पिता मनोज ने पति अमित कुमार, ससुर रामचन्द्र व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी का विवाह 7 मार्च को हुआ था तब से ससुरालीजन दो लाख रुपये के लिए प्रताणित कर रहे थे इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...