विवाहिता की मौत में पति समेत 8 पर केस
बगहा, जुलाई 25 -- सिकटा। बलथर थाने के छोटका धनकुटवा गांव में विवाहिता आशा देवी उर्फ लाखी देवी(20)की मौत में तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि विवाहिता की मां शिकारपुर थाने के कुकरा गांव निवासी कृष्णावती देवी ने दामाद रामेश्वर बैठा उर्फ भागङ बैठा, समधी प्रमोद बैठा,समधिनी फूलझरी देवी समेत आठ के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें दो विवाहित समेत पांच ननद शामिल हैं। आरोप है कि दहेज में एक बुलेट बाइक व तीन लाख रुपए की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की शाम सूचना मिली कि आपकी पुत्री की मौत हो गई है। धनकुटवा पहुंचने पर देखा कि बेटी मृत पड़ी है, जबकि ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद मिले आवेदन के आलोक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.