औरैया, अप्रैल 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली निरीक्षक अपराध रामचंद्र वर्मा ने बताया कि ग्राम कादलपुर, थाना औरैया निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर योगेंद्र, उसके पिता सुखवीर, भाई अभिषेक, बहन रोजी और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, राजेश कुमार ने अपनी पुत्री गीता देवी की शादी 8 फरवरी 2026 को ग्राम मिर्जापुर निवासी योगेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 20 हजार रुपये, वाशिंग मशीन और बाइक की मांग को लेकर गीता को प्रताड़ित कर रहे थे। बताया गया कि 5 अप्रैल को गीता मायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.