बलिया, फरवरी 3 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मनियर क्षेत्र में दो दिन पहले विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। उनके ऊपर महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर कार्रवाई की। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। मनियर क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी गोविंदा सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बहन 30 वर्षीय रिंकू ने रविवार शाम खुदकुशी कर ली। बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले सुल्तानपुर (टोलापुर बाजार) निवासी चंदन सिंह से हुई थी। ससुरालवाले उसे दहेज के लिए उत्पीड़ित करते थे। उसे मारते-पीटते थे। इससे परेशान होकर उसने एक फरवरी (रविवार) की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका आरोप है कि साक्ष्य छिपा...