विवाहिता की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी, पति समेत छह नामजद
मुंगेर, जुलाई 19 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी-दशरथपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के भाई ने थाना में दिए आवेदन के माध्यम से पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस से सभी आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर-लोसघानी निवासी अभय कुमार ने दिए आवेदन में बताया है कि उसकी बहन बरखा कुमारी की शादी करीब पांच-छह वर्ष पहले पचरूखी-दशरथपुर निवासी रोनित कुमार उर्फ रूपेश कुमार से हुई थी, जो धरहरा थाना में चौकीदार पद पर कार्यरत है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में गाड़ी तथा सोने के आभूषण की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आवेदन में कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.