भागलपुर, फरवरी 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी एक विवाहिता की जहर खाकर मौत के मामले में थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया है। मृतका की मां ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी बेटी की मृत्यु हुई है। इसमें किसी का दोष नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरारी थाना में मृतका की मां ने बयान दिया गया था। बयान प्राप्त होने पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम बरारी थाना द्वारा कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...