विवाहिता की मौत मामले में पति सहित ससुराल वालों पर केस दर्ज
दुमका, मई 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में मुफस्सिल थाना में पति बरुण कुमार दे सहित सास-ससुर व भैसुर के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों के फर्द बयान पर पुलिस ने की है। यह घटना रविवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत भुरकुंडा गांव में हुई थी। विवाहिता सौम्या दे को रविवार की देर रात में शिकारीपाड़ा के मोहलपहाड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने विवाहिता की मौत जहर के खाने से मौत होने का कारण बताया था। मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर मारपीट कर जहरीले पदार्थ को खिला देने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया था। महिला को दो बच्चे भी है। महिला का मायका शिकारीपाड़ा के बरमसिया में है। मायके वालों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.