विवाहिता की मौत मामले में पति सहित तीन पर मुकदमा
चंदौली, अगस्त 30 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदाराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव निवासी विवाहिता सोनाली की शनिवार को वाराणसी में एक निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनाली शुक्रवार को अपने घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में झुलस गई थी। शनिवार को सोनाली के पिता राम सुंदर प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुक़दमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया की आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है। विकास की शादी बीते फ़रवरी माह में मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सुन्दर प्रजापति की पुत्री सोनाली से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोनाली का पति विकास नशा करने का आदी था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पति और ससुरालियों के व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.