सोनभद्र, जून 15 -- बभनी/सांगोबांध, हिन्दुस्तान टीम। बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की है। बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला निवासी मृतका के पिता धनशाय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव निवासी राजू भारती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद आरोपितों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि दहेज न देने के कारण उसक...