विवाहिता की मौत मामले में पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस
अयोध्या, जून 14 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा क्षेत्र के इछोई गांव में शुक्रवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटके मिले विवाहिता के शव मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद व देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज किया है। इछोई मजरे पूरे जोरई गांव निवासी मृतका के पिता द्वारिका नाथ तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुत्री कीर्ति के विवाह में हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान दहेज दिया था विवाह के कुछ माह तक स्थिति सामान्य रही उसके बाद अतिरिक्त दहेज एवं चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी इसी को लेकर उनकी पुत्री के साथ सास मंजू, ससुर अजय पांडेय, ननद आकांक्षा, पति अंबुज पांडेय तथा देवर आशुतोष पांडेय आए दिन गाली- गलौज एवं मारपीट करते थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत मामले में पति समेत पांच ससुराली जनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.