संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना के तिघरा में फंदे से लटक महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला को मारकर फांसी पर टांगने व बाद में उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व पूरे परिवार वालों पर मुकदमा दर्ज किया है। बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के परसा जाफर निवासी जितेन्द्र पुत्र राजू उर्फ राजदेव ने बखिरा पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उनकी बहन कुसुम का विवाह 4 मई 2023 को बखिरा थाना के तिघरा निवासी कन्हैया कन्नौजिया पुत्र विजय कुमार के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित 10 पर केस दर्ज शादी के बाद से ही कन्हैया व उसके घर वाले दहेज के लिए कुसुम को प्रताड़ित कर रहे थे।दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। दहे...