साहिबगंज, जून 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मखानी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की मां तेतरो देवी ने दामाद के खिलाफ राजमहल थाना में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। विवाहिता का शव बीते बुधवार को मखानी गांव स्थित ससुराल परिसर स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पति राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...