विवाहिता की मौत मामले में पति, सास और ससुर पर केस
सोनभद्र, अप्रैल 11 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता के मिले शव मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की है।बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव निवासी गुड्डू ने शुक्रवार को बभनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सकीना की शादी लगभग 3 साल पहले करकच्छी गांव के विशाल पुत्र तिलकधारी के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की सुबह छह बजे उनकी पुत्री का शव कुएं में मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बभनी थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.