सीवान, अप्रैल 9 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव में विवाहिता की मौत के 3 दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। ताली कर्महा गांव से पुलिस ने सोमवार की देर शाम बंद कमरे के फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव बरामद किया था। मृतका की पहचान ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव यति की पत्नी कुसुम देवी (24) वर्ष के रूप में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं सास और ससुर से भी इस मामले में गहनता से पूछताछ की। पुलिस को मायके पक्ष के लिखित आवेदन का इंतजार है। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका परिजनों के लिखित आवेदन का पुलिस इंतजार कर रही है। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.