कौशाम्बी, जून 25 -- कोखराज पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कार्रवाई नहीं की, इसलिए परिजनों ने डीजीपी से शिकायत की। आईजीआरएस पर दर्ज हुई शिकायत को लेकर अब खलबली मची है। चरवा थाना क्षेत्र के फरीदपुर सुलेम गांव के मजरा डिहवा निवासी मालती देवी पत्नी के मुताबिक उन्हों एक साल पहले अपनी बेटी शिमला पटेल की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के झंझागढ़ निवासी प्रदीप के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। विधवा होने के बाद भी उन्होंने बुलट सहित भारी भरकम दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद पति व ससुरालियों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी का केस आरोप है कि 14 अप्रैल को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। इस मामले में कोखराज थाना पुलिस ने मुकदमा सिर्फ पति के खिलाफ लिख कर...