साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब 4:50 बजे एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता अंबिका मंडल ने दामाद समेत ससुराल के तीन लोगों पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला पुरानी साहिबगंज के रहने वाला मिथुन कुमार मंडल की पत्नी नेहा कुमारी(22) थी। विवाहिता के पिता अंबिका मंडल का आरोप है कि उसका दामाद समेत ससुराल वाले उसकी पुत्री के साथ अक्सर मारपीट करता था। रुपये की भी डिमांड करता था। रात करीब एक बजे फोन पर सूचना मिली कि उसकी पुत्री ने जहर खा ली है। उसकी हालत गंभीर है। यहां अस्पताल पहुंचने पर उसकी पुत्री की हालत काफी गंभीर मिली। सुबह 4:50 बजे उसकी पुत्री ने दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि उसका दामाद, सास व ससुर ने मिलकर उसे जहर देकर मार दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.