विवाहिता की मौत पर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
लखनऊ, जुलाई 16 -- मोहनलालगंज के जबरौली में विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालीजनों पर मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। गदियाना में रहने वाले महेश ने दो साल पहले अपनी पुत्री सुनीता का विवाह जबरौली में रहने वाले प्रेम कुमार के साथ किया था। बुधवार की दोपहर सुनीता का शव घर में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.