बदायूं, सितम्बर 4 -- विवाहिता की घर पर मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में चेन और अंगूठी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता का सही इलाज भी नहीं कराया गया। जानकारी मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव का है। यहां रहने वाले राजीव की पत्नी करिश्मा उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर करिश्मा के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बसोमा गांव निवासी मायके वालों ने बताया कि करिश्मा की शादी अब्दुल्लागंज निवासी सुंदरलाल के बेटे राजीव के साथ 28 महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से...