कुशीनगर, अगस्त 28 -- मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में गुरुवार को एम्स गोरखपुर में इलाज के दौरान 32 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले का विवरण कुड़वा के गुरुमिया अक्षयबर पूर्व टोला निवासी राजन सिंह की शादी करीब दस वर्ष पूर्व देवरिया जिले के खैरवा निवासी रेनू से हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बेटियां हुईं। परिजनों के अनुसार शुरुआती वर्षों में पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहे। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व राजन का गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बाद में वह महिला के साथ गांव के समीप अपने खेत में घर बनाकर रहने लगा। प...