आगरा, अप्रैल 24 -- ढोलना के नगला चौखंड़ा गांव में हुई विवाहिता की मौत की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग बेटी का शव देखकर आक्रोशित हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इस मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में चोट भी लगी है। इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया। शुक्रवार को नगला चौखंडा गांव में 30 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी अमित कश्यप की फांसी लगने से मौत हो गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता की कथित हत्या में 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं पुलिस ने मृतका के मायके नगला गोकुल, थाना एका, फिरोजाबाद में उसके पिता राजकुमार एवं चाचा राजपाल को फोन कर घटना से अवगत करा दिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए इंतजार करने लगी। ज...