महोबा, अगस्त 8 -- अजनर, संवाददाता। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर पति सहित सास ससुर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के डिगरिया गांव निवासी जगत सिंह की 22 वर्षीय पत्नी इमरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मां ललता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी इमरती का विवाह 11 जुलाई 2024 को टिकरिया गांव निवासी जगत सिंह राजपूत के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती। यह भी पढ़ें- मृतका के परिजनो ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती। दहेज लोभी बेटी के ससुरालीजनों की मांग पूरी करने के ...