इटावा औरैया, मार्च 15 -- विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 9 लोगों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ना व हत्या करने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में रजनीश निवासी चमरौआ कानपुर देहात ने बताया कि पुत्री एकता की शादी 11 जुलाई 2024 को 10 लाख रुपए खर्च कर इंद्रेश के साथ की थी। इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और पुत्री का पति इंद्रेश, ससुर छेदालाल, सास चंदा देवी समेत रामकैलाश, छल्लू, बल्लू, विमल, जेठानी संध्या व खुशबू निवासी गोपियागंज अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपए की मांग को लेकर पुत्री के साथ मारपीट करते थे। 13 मार्च को आरोपियों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...