विवाहिता की मौत पर कोतवाली में हंगामा, हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
सहारनपुर, अगस्त 19 -- नकुड़। विवाहिता सुदेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चार दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने नकुड़ कोतवाली में हंगामा किया। कोतवाल देवेश कुमार के कार्रवाई के भरोसे के बाद परिजन शांत हुए। गंगोह क्षेत्र के खानपुर गुर्जर निवासी सुशील पुत्र दयाचंद ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय बहन सुदेश की शादी वर्ष 2003 में गांव कपूरी निवासी रणबीर पुत्र प्रेम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मारपीट करता था। इसे लेकर करीब दस बार पंचायत भी हुई। सुशील के मुताबिक 15 अगस्त शाम करीब सात बजे पड़ोसी की सूचना पर वह बहन की ससुराल पहुंचा, जहां सुदेश का शव चारपाई पर पड़ा था। गर्दन पर निशान थे और पति, सास व ससुर घर से गायब थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.