विवाहिता की मौत के मामले मे दहेजलोभी पति समेत तीन गिरफ्तार
शामली, अगस्त 24 -- चौसाना। लव्वा दाऊदपुर गांव में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता रामकुमार ने पति समेत सात ससुरालियों पर बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गत एक अगस्त को थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने पति समेत तीइन लोगो को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। आमवाली गांव निवासी रामकुमार की बेटी ममता की शादी वर्ष 2022 में लव्वा दाऊदपुर निवासी लोकेंद्र से हुई थी। शादी के बाद ममता के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। आरोप है कि पति लोकेंद्र, जेठ सोनू, सास विमला, ससुर ओमपाल, देवर काला, ननद कोमल और जेठानी ममता करीब एक वर्ष से बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद उसकी बीते एक अगस्त को हत्या कर दी गई। जिसके सम्बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.