बाराबंकी, मार्च 15 -- बाराबंकी। जैदपुर थाना के छोटा बरेहटा गांव में करीब 21 दिन पहले एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतका के मायका पक्ष अब हत्या का आरोप लगा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जैदपुर थाना के असौरी गांव निवासी राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री श्रीमती (28) की शादी थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम छोटा बरेहटा निवासी छंगा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बंटवारे के विवाद को लेकर उसे लगातार परेशान करते और मकान बनवाने के लिए 10 हजार रुपये की मांगते थे। 23 फरवरी को श्रीमती का शव गांव के बाहर पेड़ पर धोती के फंदे से लटका मिला था। घटना के समय मृतका का पति छंगा गुजरात में काम करने गया हुआ था। मृतका के दो छोटे बच्चे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.