प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- कुंडा, संवाददाता। संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर मिली विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, सुसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद बुधवार शाम को पुलिस ने मृतका की सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मलकतारा जमेठी गांव निवासी आकाश मिश्रा की पत्नी रोहिनी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा का शव बुधवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। रोहिनी के पिता गंगा सागर ने दहेज के लिए बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति आकाश मिश्रा, सास मंजू मिश्रा, ससुर अनिरुद्ध मिश्रा उर्फ अंशू मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, ह...