बागपत, अप्रैल 3 -- कस्बे में पांच दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पुलिस उसे पूछताछ करने में लगी है। दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली आशू की शादी छह माह पहले कस्बे के मोहल्ला वाल्मीकि के व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। 28 मार्च को आशू की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। तीन दिन पहले आशू की मां कविता कोतवाली पहुंची थी। उसने ससुरालियों पर आंशू की हत्या करने का आरोप लगता था। पुलिस ने शुक्रवार को आशू के पति को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि उससे आशू की मौत के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.