गौरीगंज, जून 6 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के धनेसा पाठक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले शव के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित 10 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्जकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र निवासी कृष्ण पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री प्रेरणा पाल का विवाह 13 जुलाई 2024 को धनेसा पाठक गांव निवासी मनोज पाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 10 पर केस दर्ज आरोप है कि बीते तीन जून को प्रेरणा को उसकी बीमार सास की देखभाल के लिए ससुराल बुलाया गया था। पांच जून की सुबह परिजनों क...