विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत ससुरालियों पर केस
रुडकी, मई 15 -- झबरेड़ा, संवाददाता। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली के गांव बिझौली निवासी फारूख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रिहाना का निकाह अकबरपुर झोझा, झबरेड़ा निवासी सत्तार के साथ हुआ था। आरोप है कि सत्तार पिछले काफी समय से रिहाना को तलाक देकर किसी अन्य महिला से निकाह करने की फिराक में था। करीब दो साल पहले भी उसने रिहाना को मारने का प्रयास किया था। जिसके बाद गांव के व्यक्तियों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। उस वक्त सत्तार ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद रिहाना को उसकी ससुराल भेज दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.