संभल, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव आलपुर मैथरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी विकास यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन किरण का विवाह करीब तीन वर्ष पहले गांव आलपुर मैथरा निवासी अखिलेश कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रविवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। मामले में पति अखिलेश, ससुर राजवीर, सास गीता, ननद खुशबू, जेठ संजीव और जेठानी बबिता को नामजद किया गया है। पु...