मिर्जापुर, फरवरी 28 -- जिगना,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के भौंरूपर हरगढ़ गांव में शुक्रवार को विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ प्रताड़ना तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया है। शनिवार को विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के बिजौरा सिरसा गांव निवासी छत्तर लाल निषाद ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के भौंरूपर हरगढ़ निवासी मनबोध निषाद के बेटे गोपाल के साथ हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ किया था। शादी के कुछ माह बाद ही बाइक व एक लाख नकदी की मांग के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। पड़ोसियों की सूचना पर वह बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति ...