अमरोहा, जून 23 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में रविवार को संदिग्ध हालत में हुई विवाहिता गुलनाज का शव फंदे पर लटका मिला था। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई सद्दाम हसन का आरोप है कि गुलनाज का निकाह लगभग चार महीने पूर्व गांव निवासी रिहान के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति रिहान, जेठ फरमान, सास आमना तथा ननद शबनम दहेज में कार की मांग को लेकर गुलनाज के साथ मारपीट करते थे। घटना से एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप आरोप है कि रविवार सुबह करीब सात बजे आरोपियोंने गुलनाज की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। मृतक...