रायबरेली, अप्रैल 27 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मझियानारी मजरे भीरा गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवाहिता की बहन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी संतोषी पत्नी रविशंकर लोध ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के समय उसका पति झारखंड के गढ़वा स्टेशन के पास एक भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। सूचना मिलने पर वह रविवार शाम घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच मृतका की बड़ी बहन लक्ष्मी देवी लोध निवासी रजऊ का पुरवा मजरे बेलहनी ने लालगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पति के उकसाने पर संतोषी की गला दबाकर हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.