विवाहिता की मौत के मामले में पति पर 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, मई 12 -- सांडी। नशे में आए दिन मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान देने वाली विवाहिता के मामले में करीब 15 दिन बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी सुखवीर का परिवार कई वर्ष पूर्व गांव बहादुरनगर स्थित अपने नाना के घर आकर रहने लगा था। लगभग 13 वर्ष पूर्व जयवीर ने अपनी पुत्री सीमा की शादी सुखवीर से की थी। सुखवीर बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करता है। परिजनों के अनुसार, सुखवीर शराब पीने का आदी हो गया था। अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 26 अप्रैल की शाम उसने सीमा से मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग की। इनकार करने पर उसने सीमा को प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर सीमा ने घर में रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.