विवाहिता की मौत के मामले में पति पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नवादा, थाना फफूंद निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रिंकी की शादी सिमार गढ़िया निवासी राजेश कुमार पुत्र गोविंद सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था। तहरीर के अनुसार, 21 जून 2026 को आरोपी ने रिंकी के साथ मारपीट की और कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल इटावा और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 23 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.