पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। बुधवार को विवाहिता की हुई मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज न देने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जंगरौली आसा निवासी शांतिस्वरूप ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर निवासी चंद्र प्रकाश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में नकदी की मांग करते थे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार उसकी पुत्री ने मायके पक्ष के लोगों से शिकायत भी की। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह लोग नहीं मानें। 25 मार्च को सुबह सात ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.