चंदौली, जनवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार निवासी विवाहिता का गुरुवार को मिर्जापुर के चुनार में शव मिलने के बाद उसके मायके और ससुराल पक्ष से थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस तहरीर मिलने क इंतजार कर रही है। वहीं विवाहिता के मौत की सूचना के बाद मां और भाई भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। साथ ही इस मामले में कुछ बोल भी नहीं रहे हैं। जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी कमलेश की पुत्री अंशु चौरसिया की शादी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि यहां उसकी दूसरी शादी थी। उसके दूसरी शादी करने से मायके वाले भी खुश नहीं थे। उसकी मां और भाई भी उसके बारे में कुछ बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं। कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह का ...