पीलीभीत, अप्रैल 4 -- बरखेडा। गांव काजरबोझी में गुरुवार रात हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की मां से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हेमत नगला मुड़िया करोड़ निवासी नन्हीं देवी पत्नी नन्हेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी 26 वर्षीय पुत्री स्वाति देवी की शांत करीब दो साल पहले गांव काजरबोझी निवासी वीरपाल पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में अपनी सामर्थ्यनुसार दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि आए दिन पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। इसी दौरान पति वीरपाल, ननद रूबी, देवर गजेंद्र और से दो अप्रैल को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रात आठ बजे उसकी हत्या कर दी। पुलिस न...