विवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार महेंद्र कुमार पुत्र स्व. राम गोपाल निवासी मोहल्ला तेलियान ने कोर्ट में शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी शिवानी का विवाह 21 अप्रैल को टिबड़ी निवासी नवीन कुमार पुत्र नौरंग भगत से हुआ था। आरोप है कि शादी में कार को छोड़ कर फ्रिज, टीवी, सोफा सेट, डबल बेड, वाशिंग मशीन, कूलर समेत अन्य सामान दहेज में दिया गया। इसके बावजूद पति नवीन कुमार, ससुर नौरंग भगत, सास सुंदरी देवी, देवर संदीप व विपिन और देवरानी आरती कार की मांग को लेकर शिवानी से मारपीट और प्रताड़ना करते थे। आरोप है कि 29 जून की रात शिवानी ने फोन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.