लखनऊ, फरवरी 25 -- गोंडा, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में कटहा घाट रोड पर मंगलवार को नाजरा खातून (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की शाहरुख से करीब दस साल पहले हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि विवाहिता का मायका जालौन जिले में है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विवाहिता मायके वालों से अपनी उत्पीड़न की बात कह रही है। मंगलवार को घटना की सूचना पर विवाहिता के पिता अल्ताफ हुसैन अन्य परिजनों के साथ जालौन से गोंडा पहुंचे। पिता का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके ...